September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Bistupur p m mall: बिष्टुपुर के पी एम मॉल के समीप पाया गया कदमा के युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस से मिली थी एक्सीडेंट होने की सूचना

Bistupur p m mall: बिष्टुपुर के पी एम मॉल के समीप पाया गया कदमा के युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस से मिली थी एक्सीडेंट होने की सूचना

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र मे बीती रात क़दमा शास्त्रीनगर निवासी रौशन वर्मा का शव पी. एम. मॉल के समीप पाया गया था, घरवालों ने इसे हत्या करार दिया हैं, जबकि पुलिस ने घरवालों को एक्सीडेंट होने की सूचना दी थी.

बताया जाता हैं कि किसी का फोन आने के बाद कार ने लेकर घर से निकला तब उसने परिजनों से रात 8 बजे तक लौटाने की बात कही थी. हालांकि रात के करीब 11 बजे तक उसकी बातचीत घरवालों से हुई थी. वहीँ रात के करीब 11:30 बजे ज़ब घरवालों ने रौशन से फोन पर संपर्क करना चाहा तो पुलिस कर्मियों ने उसका फोन रिसिव कर घर वालों को रौशन का एक्सीडेंट हो जाने की सूचना दी, जिसके बाद उसे टाटा मुख्य अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, वहीँ घरवालों के अनुसार रौशन की हत्या की गई हैं, उसके पिता का कहना है कि मृतक के शरीर को देखने से ऐसा कतई प्रतीत नहीं हुआ कि हादसे में उसकी जान गई है.उनके अनुसार रोशन की हत्या की गई है और इसमें कई लोगों का हाथ है.

 उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इसकी जांच कर सकती है. उन्होंने किसी पर नाम लेकर हत्या में शामिल होने का आरोप नहीं लगाया लेकिन इतना जरूर कहा कि किसी लाला नामक आदमी से रौशन की बात हुई थी और लगता है लाला उसके साथ था.

बताया जाता है कि रौशन के शरीर पर काफ़ी चोट के निशान थे और कार से बाहर करीब 100 मीटर की दूरी पर रौशन का शव पाया गया था, 

वैसे पुलिस के मुताबिक इस मामले की जाँच की जा रही हैं, पोस्टमार्टम  रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की करवाई की जाएगी

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading