Bagbera tempo fire: बागबेड़ा में असामाजिक तत्वों ने दो ऑटो में लगाई आग, एक महीने के अंदर दूसरी घटना, लोगों में आक्रोश


जमशेदपुर : शहर के बागबेड़ा इलाके में असमाजिकि तत्वों ने  एक महीने के भीतर आग लगाने की दूसरी घटना को अंजाम दिया. इससे लोगों में भारी आक्रोश है. आग लगाने की ताजा घटना बागबेड़ा रामनगर में गुरुवार देर रात हुई. वहां जयशंकर शाह के दो पैसेंजर ऑटो का असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. एक ऑटो तो पूरी तरह जलकर खाक हो गया  जबकि दूसरे ऑटो की आग को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बुझा दिया.
टेंपो मालिक जयशंकर शाह  के अनुसार वे घर के पास ऑटो को लगाकर सो रहे थे. रात में पुलिस की गश्ती दल ने आगलगी की घटना की जानकारी दी. शाह ने कहा कि आगलगी से उन्हें चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है.
घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य कविता परमार भी घटनास्थल पर पहुंची और शाह के पूरी जानकारी लीं. बाद में दूसरे जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों के लोग भी वहां पहुंचे और पुलिस से असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की.
बताते चलें कि एक महीने के अंदर इलाके में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले एक टेंट हाउस के बांस को आग के हवाले कर दिया गया था.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुरः चेन स्नैचिंग के आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जमशेदपुर, 16 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर में चेन छिनतई का एक शातिर आरोपी मंगलवार तड़के पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो...

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें

अंबिकापुर, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मईयां सम्मान योजना : अप्रैल की राशि जल्द पहुंचेगी 2.86 लाख पूर्वी सिंहभूम के लाभुकों के खातों में

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की करीब 2.86 लाख महिला लाभुकों को मईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल माह की सहायता राशि जल्द मिलने...

पीएम मोदी का 12 साल का कार्यकाल गरीब कल्याण और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा नेता

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत