September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मानगो भिलाई पहाड़ी की घड़ी डिटरर्जेंट कंपनी के मजदूरों ने डीएलसी के समक्ष किया प्रदर्शन, दी बेमियादी आंदोलन की चेतावनी

मानगो भिलाई पहाड़ी की घड़ी डिटरर्जेंट कंपनी के मजदूरों ने डीएलसी के समक्ष किया प्रदर्शन, दी बेमियादी आंदोलन की चेतावनी


जमशेदपुर : शहर में मानगो भिलाई पहाड़ी स्थित घड़ी डिटर्जेंट कंपनी में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों ने सोमवार को सीतारामडेरा स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय पर अपने हक के समर्थन में आवाज बुलंद की. मजदूर कंपनी से श्रम कानून के आधार पर समुचित वेतन समेत अन्य सुविधाओं को देने की मांग कर रहे हैं. इसके लिए ये लोग पिछले एक साल से आंदोलनरत है.
राज्य के सत्ताधारी दल झामुमो का इन आंदोलनकारी मजदूरों को सर्मथन प्राप्त है. झामुमो के बैनर तले ही ये मजदूर अपनी मांगों को लेकर झामुमो नेता श्यामल सरकार और पिंटू दत्ता के नेतृत्व में उपश्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे थे. इन लोगों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.
मौके पर झामुमो नेता श्यामल सरकार ने बताया कि बीते एक वर्ष  से घड़ी डिटर्जेंट कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों के साथ मनमानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर डीएलसी के माध्यम से मजदूरों के बकाया भुगतान नहीं हुआ तो डीएलसी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे. वही झामुमो नेता सह पूर्व पार्षद पिंटू दत्ता ने बताया कि  सभी मजदूर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब पृष्ठभूमि के हंै. मजदूरों के साथ बीते एक साल से अन्याय किया जा रहा है. दत्ता ने कहा कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों का हक और अधिकार मारने के प्रयास में है लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा किसी भी हाल में मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading