July 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
विश्व

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री सउदी अरब के लिए रवाना होंगे, सबकी निगाहें आर्थिक मदद पर टिकी होंगी

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री सउदी अरब के लिए रवाना होंगे, सबकी निगाहें आर्थिक मदद पर टिकी होंगी

डेस्क: डवांडोल आर्थिक स्थिति के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब के दौरे पर रवाना होंगे, जहां वह सऊदी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

अखबारों के अनुसार, प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ आज सऊदी अरब की 2 दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। सऊदी क्राउन प्रिंस के निमंत्रण पर प्रधान मंत्री सऊदी अरब जा रहे हैं।

न्यूज चैनेलों में बताया गया है कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज और प्रधानमंत्री सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करेंगे।

समाचारों के अनुसार शाहबाज शरीफ निवेश सम्मेलन में भाग लेंगे और सीरिया में मक्का पहुंचेंगे, जहां से वापस लौटेंगे।

खबरों के अनुसार सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पाकिस्तान की यात्रा भी अगले महीने होने की उम्मीद है।

पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री, शाहबाज शरीफ, कम से कम जहां तक ​​विदेश नीति की बात है, वापस पाकिस्तान को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने पाकिस्तानी राजनीति और धार्मिक संस्थाओं के गॉडफादर, सऊदी अरब की अपनी पहली विदेश यात्रा करने में पहले के नेताओं के रास्ते का अनुसरण किया है।

वैसे इमरान खान और उनके विदेश मंत्री द्वारा इसका व्यतिक्रम किया गया था।

जैसा कि उम्मीद थी, इसका परिणाम अंततः खान का निष्कासन और शाहबाज के प्रवेश के रूप में सामने आया।

शहबाज एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो उत्साही इमरान खान से बिल्कुल अलग किस्म के हैं।

अब सारी निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि रियाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को कोई खास अहमियत, और आर्थिक मदद, देता है, या यों ही टरका देता है।

कम से कम पाकिस्तान में तो सबकी निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि वे रियाद से क्या-क्या मदद लेकर वापस लौटते हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading