September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा ऋतु मुखी की शव यात्रा में हजारों शामिल हुए, अश्रुपूरित नयनों से दी अंतिम विदाई

शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा ऋतु मुखी की शव यात्रा में हजारों शामिल हुए, अश्रुपूरित नयनों से दी अंतिम विदाई
People gather to give farewell to ritu mukhi

प्रशासन ने भाई-बहनों की पढ़ाई का खर्च उठाने, सरकारी सुविधाएँ दिलाने, माँ को स्कूल में नौकरी का भरोसा दिलाया

जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल के कक्षा नौवीं की छात्रा ऋतु मुखी की शव यात्रा में शुक्रवार को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुईयाडीह के छाया नगर स्थित ऋतु के मकान से जब शव यात्रा निकली पूरा माहौल गमगीन नजर आया।

हर चेहरे पर आंसू ही आंसू नजर आया। शव यात्रा छाया नगर से मानगो स्वर्णरेखा बर्निंग घाट तक निकली, जहां छात्रा के शव का दाह-संस्कार वैदिक रीति से संपन्न हुआ।

शव यात्रा में शामिल मुखी समाज के लोगों ने जिला प्रशासन और झारखंड सरकार के प्रयासों की सराहना की। साथ ही छात्रा की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की।

वही स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रा की मां को स्कूल में नौकरी देने का भी भरोसा दिलाया गया है।

body being brought

मुखी समाज के लोगों ने शिक्षिका के कृत्य पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। साथ ही जिला प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटना न केवल किसी दलित, बल्कि किसी भी छात्र-छात्रा के साथ न हो इसपर ध्यान देने की जरूरत है।

गौरतलब है कि बीते शनिवार को शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल के कक्षा नौवीं की छात्रा ऋतु मुखी पर चीटिंग का शक होने पर शिक्षिका ने कथित रूप से कपड़े उतरवाकर जांच किए थे।

इससे आहत ऋतु ने घर आकर खुद को आग के हवाले कर दिया था।

Ritu Mukhi cremation

घटना के बाद जिला प्रशासन तत्परता दिखाते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर छात्रा को बेहतर से बेहतर ट्रीटमेंट दिला रही थी।

मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था।

गुरुवार देर रात ऋतु ने टाटा मुख्य अस्पताल में दम तोड़ दिया

हालांकि इससे पूर्व आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है।

उपायुक्त के निर्देश पर छात्रा के बाकी भाई- बहनों की पढ़ाई का खर्चा एवं सारी सरकारी सुविधाएं दिलाने का भरोसा दिलाया गया है।

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading