खाद्य आपूर्ति विभाग की सचिव हिमानी पांडेय जमशेदपुर पहुँचीं, गदरा में कार्यक्रम में भाग लेंगी

जमशेदपुर: राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग की सचिव हिमानी पाण्डेय शुक्रवार को जमशेदपुर के गदरा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने शहर पहुँचीं, जहाँ मीडिया से उन्होंने इस कार्यक्रम के विषय में बातचीत की।

जिले के आला अधिकारियों ने उनका परिसदन में स्वागत किया।

बातचीत के क्रम में उन्होंने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को कल्याणकारी बताया।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक अभियान है, जिसके माध्यम से सरकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

Food secretary Himani Pandey in Jamshedpur with DC Vijaya Jadhav
खाद्य सचिव हिमानी पांडे जमशेदपुर में उपायुक्त विजया जाधव के साथ।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से तमाम योजनाओं को त्वरित रूप से जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

साधारण तौर पर सरकारी योजनाओं से लाभुक समय पर नहीं जुड़ पाते, जबकि ऐसे अभियान में सभी शामिल होकर योजनाओं का लाभ उठाते हैं।

वहीं विगत दिनों पीडीएस दुकानदारों के द्वारा समय पर राशन आवंटन नहीं होने पर चलाये जा रहे आंदोलन के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2020 के पूर्व से ही यह बैकलॉग चला आ रहा था। इसी वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई थी।

विभाग ने जमशेदपुर के डीलरों को राशन खरीद कर उपलब्ध करवाया है और आने वाले दिनों में यह समस्या खत्म हो जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर की सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, टेंपो चालकों को चेतावनी; क्या अब सुधरेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था?

जमशेदपुर: जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा स्वयं सड़कों पर...

पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा: सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड : खूंटी में दो पोतों ने दादी की हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर फेंका, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रनिया थाना क्षेत्र में दो...

जुलाई से जमशेदपुर में स्कूल वैन और ऑटो का किराया बढ़ेगा, अभिभावकों पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में स्कूल वैन और ऑटो से बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावकों को अगले महीने से अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत