August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आजसू ने राज्य में जातीय जनगणना की मांग तेज की

आजसू ने राज्य में जातीय जनगणना की मांग तेज की
Ajsu conference

आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने झारखंड के ओबीसी, अल्पसंख्यक और पिछड़ों की स्थिति पर चिंता जतायी

जमशेदपुर: आजसू की ओर से राज्य में जातीय जनगणना की मांग तेज कर दी गई है।

रविवार को जमशेदपुर के टेल्को स्थित गुरुद्वारा सभागार में आजसू पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने राज्य सरकार से इस दिशा में पहल करने की अपील की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए आजसू सुप्रीमो ने राज्य के ओबीसी, अल्पसंख्यक और पिछड़ा संवर्ग के लोगों के उत्थान के लिए एकजुट होकर आंदोलन करने की बात कही।

ZwndHHkS6RiH3AhqFtN8ZpRsXjny-CQ-yz6c6GnSGrXlHeGTrQ3hbPsaQYDw45HP2oflNa2DOpHXJ5hYena_Vg-HcrtG2k2TE3FNMzlYfnx3rWyVW2lO2TVBQBth6FMAkq4bxpOvR3yoBQQJdsKo6k5UE_S23pmLb5iH7DLp7FHKirC6kpPlsPR2JQ
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो जमशेदपुर में।

शहीद जगदेव बाबू की स्मृति में आयोजित इस सम्मेलन में राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आजसू केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य हरे लाल महतो सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने झारखंड के ओबीसी, अल्पसंख्यक और पिछड़ों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा झारखंड में जल, जंगल- जमीन के नाम पर लूट मची हुई है। लोग अपनी जमीन से बेदखल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आजसू इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है।

उन्होंने लोगों से एकजुट होकर इस आंदोलन में भागीदार बनने की अपील की।

आजसू का जमशेदपुर में सामाजिक न्याय सम्मेलन।

 

 

 

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading