July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आदित्यपुर रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज के नीचे रेल ट्रैक पर पुरुष का शव मिला

आदित्यपुर रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज के नीचे रेल ट्रैक पर पुरुष का शव मिला
Dead body found on Adityapur railway track.

जमशेदपुर: सोमवार सुबह आदित्यपुर थाना अंतर्गत शर्मा बस्ती विद्युत नगर के निकट हावड़ा- मुंबई मार्ग पर डाउन रेलवे ट्रैक पर दो धड़ों में बंटा पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। उधर आदित्यपुर थाना पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है।

बता दें कि लगातार दूसरे दिन उक्त मार्ग पर एक महिला और एक पुरुष का शव पाया गया है।

रविवार को इसी रेल ट्रैक पर एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया था।

एक बार फिर से सोमवार को अज्ञात पुरुष का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आदित्यपुर रेलवे ट्रैक पर पुरुष का शव मिला।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading