August 13, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

राजनगर में तीन युवक ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाये

राजनगर में तीन युवक ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाये
rajnagar police station

जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार तड़के पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान राजनगर थाना गेट के समीप से एक टाटा मैजिक पिकअप वैन से तीन संदिग्ध युवकों को धर दबोचा।

इनकी तलाशी लेने पर इनके पास से 146 पुड़िया ब्राउन शुगर और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों ब्राउन शुगर तस्कर है और आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर की डिलीवरी लेकर चाईबासा जा रहे थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि जिला पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है।

उन्होंने बताया कि तीनों युवकों का नाम वी महतो, आर तियु और एम बानरा है।

तीनों ब्राउन शुगर तस्कर हैं।

पुलिस को इनकी गतिविधियों की सूचना लगातार मिल रही थी।

इसके बाद आज गुप्त सूचना पर हाता- चाईबासा मार्ग पर थाना गेट के समीप एंटी क्राइम चेकिंग लगायी गयी।

इसी क्रम में तीनों की गिरफ्तारी हुई है।

फिलहाल तीनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वहीं, पिकअप वैन संख्या JH05CQ- 8074 जब्त कर लिया गया है।

राजनगर थाना।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading