निजीकरण की तैयारी के खिलाफ डाककर्मी हड़ताल पर

जमशेदपुर: बैंक, रेल, बीएसएनएल, एअरपोर्ट के बाद अब केंद्र सरकार डाक विभाग के निजीकरण की तैयारी में है. इसको देखते हुए मंगलवार को देशभर में करीब पांच लाख पोस्टल कर्मी हड़ताल पर हैं.

इधर जमशेदपुर मुख्य डाकघर के समक्ष ऑल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज इंडियन पोस्टमैन के बैनर तले पोस्टल कर्मी हड़ताल पर रहे इस संबंध में जानकारी देते हुए यूनियन के प्रमंडलीय सचिव चंडी चरण साधु ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड के माध्यम से केंद्र सरकार भारतीय डाक को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है.

इससे देशभर के 5:50 लाख कर्मियों पर सीधा असर पड़ेगा. पोस्ट ऑफिस पर से लोगों का भरोसा उठ जाएगा. केंद्र सरकार इसे साजिश के तहत तबाह करना चाह रही है.

यहां आज भी गरीब लोगों के पैसे सुरक्षित हैं. जैसे ही इसका निजीकरण होगा यहां के पैसों का बंदरबांट शुरू हो जाएगा.

इसके अलावा केंद्र सरकार की अन्य नीतियों का भी हड़ताली कर्मियों ने विरोध किया. आज के हड़ताल में डाक सेवा पूरी तरह ठप रही.

कर्मचारियों ने बताया कि यदि केंद्र सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है और अड़ियल रवैया बनाए रखती है तो आने वाले दिनों में डाक सेवा पूरी तरह से ठप कर दी जाएगी.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बंगाल में चार हजार ईवीएम जलने पर इमरान मसूद ने जताई चिंता, बोले- देश को अब जागने की जरूरत

सहारनपुर, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईवीएम के कथित दुरुपयोग लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में हाल की...

‘शोले’ के मशहूर डायलॉग ‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ,’ ममता बनर्जी पर फीट बैठता है : कीया घोष

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। भाजपा की नेता और प्रवक्ता कीया घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत