मनीफीट दंपति हत्या के मामले में नाबालिग पुत्री व कथित प्रेमी गिरफ्तार

दोनों घटना की रात भागने वाले थे, और भाग कर शादी करने वाले थे: एसएसपी

जमशेदपुर: जमशेदपुर में एकबार फिर से रिश्तों का कत्ल हुआ है। सोमवार को टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट मंडल बस्ती में हुए दंपति हत्या मामले में पुलिस ने बेटी खुशबू (काल्पनिक नाम) और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बिरसानगर के ओम नगर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

इस मामले में खुशबू के कथित प्रेमी सलित कुमार को भी गिरफ्तार किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने दंपत्ति को जख्मी कर हत्या करने में प्रयुक्त हथौड़ा, घटना को अंजाम देने में हथियार के रूप में प्रयुक्त खून लगा प्रेशर कुकर, घटना को अंजाम देने के पश्चात नाबालिग के साथ भागने में प्रयुक्त स्कूटी, सलित कुमार का कपड़ा, जिसमें खून लगा हुआ था और जिसे उसने घटना की रात पहना था, बरामद किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया, कि घटना के उद्भेदन हेतु सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

इस टीम द्वारा प्रोफेशनल तरीके से तफ्तीश करते हुए कांड में शामिल अपराधकर्मी सलित कुमार एवं दंपत्ति की नाबालिग बेटी को गिरफ्तार एवं निरुद्ध किया।

पूछताछ के क्रम में इन दोनों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिये हैं।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के पीछे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।

दोनों घटना की रात भागने वाले थे, और भाग कर शादी करने वाले थे।

इसी प्लानिंग के साथ सलित कुमार घटना के दिन मनीफीट मंडल बस्ती पहुंचा।

वहां से वह अपनी प्रेमिका को लेकर भाग रहा था।

इसी दौरान नाबालिग के माता- पिता जग गये।

खुद को फंसता देख सलित ने दोनों को प्रेशर कुकर एवं हथौड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया, और अपने साथ नाबालिग लड़की को लेकर स्कूटी से चला गया।

एसएसपी मनीफीट दंपति हत्या के बारे में जानकारी देते हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अमेरिका को जवाबदेह ठहराने में फेल रही सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विधायक सरयू राय ने मानगो पेयजल परियोजना पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

= पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन, जलाशयों की स्थिति और लंबित योजनाओं पर अपर नगर आयुक्त से पूछे कई सवाल -कितने इलाके हैं जहां की जाती है...

पुण्यतिथि पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 260 लोगों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत