September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जुगसलाई का युवक शुक्रवार से लापता, बिष्टुपुर के अर्धनिर्मित मॉल परिसर में मिला कपड़ा और चप्पल, परिजनों को हत्या की आशंका

जुगसलाई का युवक शुक्रवार से लापता, बिष्टुपुर के अर्धनिर्मित मॉल परिसर में मिला कपड़ा और चप्पल, परिजनों को हत्या की आशंका
Jugsalai youth missing, ruckus

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत बलदेव बस्ती निवासी 22 वर्षीय सुलतान खान बीते शुक्रवार से लापता है। इधर जब बस्ती से लोग शनिवार को उसे खोजते हुए बिष्टुपुर स्थित एक अर्धनिर्मित मॉल परिसर में पहुंचे तो वहां से सुलतान का चप्पल और कपड़ा बरामद किया गया।

परिजनों ने वहां मौजूद गार्ड पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

बस्ती के लोग अर्धनिर्मित मॉल के बाहर प्रदर्शन करने लगे।

सुलतान शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

परिजनों ने बताया कि सुलतान को अर्धनिर्मित मॉल का एक गार्ड चोरी करने के लिए बुलाता था। दो दिनों पहले भी गार्ड ने सुलतान को फोन कर बुलाया था।

JugsalaI youth untraceable
सुल्तान के कपड़े मॉल से मिले।

सुलतान घर से निकला फिर वापस नहीं लौटा।

इसकी जानकारी जुगसलाई पुलिस को भी दी।

आज जब वे लोग उसे खोजते हुए अर्धनिर्मित मॉल परिसर में गए तो वहां सुलतान का चप्पल और कपड़ा मिला।

पूछताछ करने पर गार्ड ने कोई जानकारी नहीं दी।

उन्हें शक है कि गार्ड सच नहीं बोल रहा है।

इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

 

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading