September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ बयान से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. अजय कुमार का पुतला फूँका

द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ बयान से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. अजय कुमार का पुतला फूँका
Dr Ajoy Kumar's effigy burnt

जमशेदपुर:एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के सम्बंध में जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार द्वारा दिए गए विवादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपाइयों ने मोर्चा खोल दिया है।

डॉ. अजय कुमार ने श्रीमती मुर्मू पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि यशवंत सिन्हा बहुत अच्छे प्रत्याशी हैं। द्रौपदी मुर्मू का स्वभाव भी बहुत शालीन है, लेकिन वे भारत की ‘ईविल फिलॉसफी’ (बुराई की विचारधारा) का प्रतिनिधित्व करती हैं। हमें द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी प्रतीक नहीं बनाना चाहिए।

उनके इस बयान पर भाजपाई आक्रोशित हो उठे और उन्होंने इसे आदिवासी महिला के अपमान से जोड़ते हुए डॉ. कुमार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में गुरुवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से डॉ. अजय कुमार का पुतला फूंक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने बताया कि कांग्रेस शुरू से ही आदिवासियों एवं महिलाओं का शोषण करती रही है। जब तक डॉ अजय कुमार माफी नहीं मांगते कांग्रेस एवं डॉ कुमार का भाजपा विरोध करती रहेगी।

वहीं जमशेदपुर महानगर भाजपा प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने इसे कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की साजिश बताया और कहा कि उन्हीं के इशारे पर डॉ अजय कुमार ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है।

उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस, श्रीमती गांधी, राहुल गांधी एवं डॉ अजय कुमार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगते हैं, कांग्रेसियों का विरोध जारी रहेगा।

BJP workers protest Dr. Ajoy Kumar’s statement against Droupadi Murmu in Jamshedpur.

 

 

 

 

 

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading