July 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आर्थिक तंगी और कानूनी पचड़े से परेशान बिरसानगर के युवक ने आत्महत्या की

आर्थिक तंगी और कानूनी पचड़े से परेशान बिरसानगर के युवक ने आत्महत्या की
Birsanagar youth commits suicide due to poverty and legal hassles

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 6 निवासी 23 वर्षीय एम. पाल ने कोर्ट में पेशी के बाद घर मे दिन के 12 बजे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ माता पिता के घर से थोड़ी दूरी पर भाड़े के मकान में रहता था।

दो वर्ष पूर्व बस्ती में हुई मारपीट की घटना में मृतक आरोपी था और उस मामले में वह जेल भी गया था। कुछ दिनों से वह जमानत पर था। उसी मामले में आज कोर्ट में उसकी पेशी थी।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट में पेश होने के बाद वह सीधे घर पहुंचा और कमरे में खुद को बंद कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ सास-ससुर के घर गई हुई थी।

पुलिस के अनुसार, पिता का कहना है कि वह चालक का काम करता था। कोर्ट में क्या हुआ उन्हे नहीं मालूम। वहीं बीते कुछ दिनों से उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। संभवत: इन्हीं सब कारणों से उसने मौत का रास्ता चुन लिया।

परिजन उसे फंदे से उतारकर एमजीएम ले गए जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना मिलने पर बिरसानगर की पुलिस एमजीएम अस्पताल पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading