September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

अबतक पांच राज्यों में टैक्स फ्री हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’, झारखंड में भी कर मुक्त करने की पूर्व सीएम रघुवर ने उठाई आवाज

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास ने ट्वीट कर राज्य की हेमंत सरकार से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कश्मीर की वह सच्चाई जान सकें जिसे अब तक छिपाया गया था.

जमशेदपुर : आतंकवाद के कारण 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन की कड़की सच्चाई को उजागर करनेवाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को झारखंड में भी टैक्स फ्री करने की मांग तेज हो गई है. राज्य में लगातार पांच साल तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड अपने नाम रखनेवाले व अभी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने ट्वीट कर राज्य की हेमंत सरकार से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कश्मीर की वह सच्चाई जान सकें जिसे अब तक छिपाया गया था.

रघुवर ने कहा है कि कश्मीर में हिंदुओं यानी कश्मीरी पंडितों के साथ हुई बर्बरतापूर्ण घटनाएं तुष्टीकरण की राजनीति की परिणति थी. पूर्व सीएम ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माण से जुड़े लोगों को इस सच्चाई दिखाने के साहस के लिए साधुवाद दिया है.

अब तक पांच राज्यों में टैक्स फ्री

इस फिल्म को अभी तक गोवा, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश व गुजरात में संबंधिक राज्य सरकार की ओर से टैक्स फ्री घोषित किया जा चुका है. कई अन्य राज्यों में भी इसे टैक्स फ्री करने की मांग तेज हो रही है.

झारखंड के जमशेदपुर समेत देशभर के सिनेमा हॉल में यह फिल्म इस समय छाई हुई है और लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बनी हुई है. बाक्स आफिस पर भी फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है.

कर्नाटक राज्य सरकार ने फिल्म को पहले ही टैक्स फ्री कर दिया है और अब विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक के विधायकों के लिए हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग की जानी है। हम सभी (विधायकों) को कल (मंगलवार) शाम 6.45 बजे मंत्री मॉल के स्क्रीन नंबर 6 पर सिनेमा द कश्मीर फाइल्स देखने का अवसर दिया गया है, सभी इस अवसर का उपयोग करें। उन्होंने कहा, ”सरकार ने इसे पहले ही टैक्स फ्री कर दिया है, मैं सरकार को बधाई देता हूं। अच्छा होगा कि हम सब मिलकर इसे देखें।”

बताते चलें कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों की कहानी को दर्शाती है, जिन्हें आतंकवादियों की वजह से अपना ही घर छोड़कर पलायन होने को मजबूर होना पड़ा. ये फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों की इंतहा को सबके सामने लेकर आई है. फिल्म में इतने भावुक दृश्य हैं कि दर्शक इसे देखकर रो पड़ रहे हैं. फिल्म में अनुपम खेर के अभिनय को भी सभी की सरहाना मिल रही है. विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स में दिग्गज कलाकार अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती के अलावा पल्लवी जोशी, अमान इकबाल, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडेलकर, भाशा सुम्बली, मृणाल कुलकर्णी और प्रकाश बेलावाड़ी जैसे कलाकार हैं.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading