August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

डिमना चौक पर कार-टेम्पो की टक्कर में 5 घायल

डिमना चौक पर कार-टेम्पो की टक्कर में 5 घायल

सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से एमजीएम अस्पताल लाया गया. सबका इलाज चल रहा है.

जमशेदपुर: एमजीएम थाना अंतर्गत डिमना चौक के समीप मंगलवार की सुबर कार-ऑटो की टक्कर में ऑटो पलटने से एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए.

सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहाँ सबका इलाज चल रहा है.

घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं.

मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के छायानगर का एक परिवार महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा करने गालूडीह गया हुआ था.

लौटने के क्रम में डिमना चौक के समीप ऑटो और कार के बीच हुए टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ऑटो में सवार 5 लोग घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि अजित डोलाई नामक व्यक्ति को अधिक चोटें आईं हैं. उसका इलाज चल रहा है.

बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading