July 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में भाषा को लेकर विरोध जारी, राज्यपाल को मांगपत्र

जमशेदपुर में भाषा को लेकर विरोध जारी, राज्यपाल को मांगपत्र
protests on language issue in Jamshedpur.

जमशेदपुर: झारखंड राज्य में भाषा को लेकर लगातार विवाद बढ़ रहा है, झारखंड चयन आयोग के परीक्षा में हर जिले में उर्दू भाषा को शामिल करने और हिंदी भाषा समेत कई अन्य भाषाओं को बाहर किये जाने का विरोध लगातार जारी है.

झारखंड भाषा संरक्षण मंच ने इस विषय को लेकर राज्य के राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा है.

इस दौरान मंच के नेताओं ने कहा कि उर्दू केवल एक समुदाय की भाषा है, जिसे जबरन झारखंड सरकार ने सभी जिलों में शामिल कर दिया है. लेकिन राष्ट्रभाषा हिन्दी समेत भोजपुरी, अंगिका, मगही, मैथिली जैसी भाषा को चयन आयोग के परीक्षा से बाहर कर दिया है, जिससे राज्य में उबाल है.

उन्होंने कहा कि राष्ट्र भाषा हिंदी जो शहरों से लेकर गांवों में बोली समझी और लिखी जाती है, उसे बाहर किया गया है जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा और इस कारण से राज्य के राज्यपाल के समक्ष इन भाषाओं को शामिल किए जाने की मांग उठाई गई है. 

हिंदी एवं अन्य भाषाओं को झारखंड की परीक्षा में शामिल न करने के विरोध में जमशेदपुर में राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा गया.

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading