September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

झारखंड में अभी सताएगी सर्दी, दो दिन बाद फिर होगी बारिश, ओला गिरने के भी आसार

झारखंड में अभी सताएगी सर्दी, दो दिन बाद फिर होगी बारिश, ओला गिरने के भी आसार













जमशेदपुर : लौहनगरी समेत पूरे झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लोगों को फिलहाल इससे निजात मिलने की संभावना नहीं है. अव्वल तो यह कि आने वाले कुछ दिनों तक यह सर्दी लोगों को सताती रहेगी.
मौसम विभाग की एक चेतावनी से लोगों की चिंता का बढऩा स्वाभाविक है. विभाग की ओर से बताया गया है कि दो दिन बाद राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ेगा. बारिश होने के संकेत हैं. कहीं-कहीं ओला भी गिर सकता है. इससे ठंड और बढ़ेगी.


मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के उत्तरी इलाकों में बारिश होगी. वहीं कई इलाकों में वज्रपात के साथ ओलावृष्टि भी होगी. 23 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत राज्य भर में ओलावृष्टि के साथ बारिश भी होगी.
बारिश के बाद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी, लेकिन लोगों को ठंड का एहसास होगा. सुबह और शाम में कोहरा छाये रहने की भी संभावना जतायी गयी है.


मौसम विज्ञानियों की मानें, तो सामान्यत: 14 जनवरी के बाद तापमान बढऩे लगता है, लेकिन इस बार वेस्टर्न इफेक्ट और साइक्लोन के कारण मौसम बदला है. ऐसे में ठंड का कहर अभी जारी रहेगा. सुबह और शाम कनकनी से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी जा रही है.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading