Barigoda murder: बारीगोड़ा निवासी सुबोध की हत्या के 10 दिन बाद खुलासा, प्रेमिका ने ही गला दबाकर मार डाला

जमशेदपुर : परसुडीह के बारीगोड़ा में सुबोध की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा है कि घटना को अंजाम देने के पहले प्रेमिका ने सुबोध को शराब पिलाई और ठुमके लगाकर मदहोश कर दिया. उसके बाद मौका पाते ही उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया और कमरे से बाहर निकलकर ताला लगाकर फरार हो गई.

पूरे मामले की तह तक पहुंचने में पुलिस को पूरे 10 दिन लग गया. थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि महिला को गिरफ्तार करने के बाद ही मामले का खुलासा हो गया था लेकिन मामले में बेटा और भतीजा का नाम आने के कारण पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पा रही थी. पुलिस बीच में फंसी हुई थी. अंतत: जांच में यह साफ हो गया कि घटना को सिर्फ महिला ने ही अंजाम दिया है.

पुलिस को जांच में पता चला कि पिछले एक साल से साथ लिव-इन में रह रही थी. बारीगोड़ा और इसके आसपास के रहने वाले लोग भी यही जानते थे कि दोनों पति-पत्नी ही है. 6 मार्च को जब पंडित का शव कमरे के भीतर फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया तब लोगों को जानकारी मिली कि उसका अवैध संबंध था.

2 मार्च को उसकी हत्या की थी और 6 मार्च को मामले का भंडाफोड़ हुआ था.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के गुमला में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के...

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़ किया और इस मामले में दो लोगों...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

ड्यूटी रोस्टर में बदलाव के लिए रिश्वत लेते एमसीएल के सुरक्षा निरीक्षक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 11 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के एक सुरक्षा निरीक्षक को 5,000 रुपये की रिश्वत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत