September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Sakchi JNAC Move: आज साकची में कालीमाटी रोड से हटेगा अतिक्रमण, जेएनएसी का चलेगा बुलडोजर  

Sakchi JNAC Move: आज साकची में कालीमाटी रोड से हटेगा अतिक्रमण, जेएनएसी का चलेगा बुलडोजर  


जमशेदपुर : जिले की उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश के बाद अब जेएनएसी प्रशासन न्यूकालीमाटी रोड पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने जा रहा है.

शनिवार 25 फरवरी को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय से लेकर आर डी टाटा गोल चक्कर तक मुख्य सडक़ के दोनों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा जिसमें अनाधिकृत रूप से कब्जा किए हुए दुकानदार, प्रतिष्ठान के बाहर बेचने वाली सामग्री, अवैध रूप से प्रचार प्रसार के लगाए गए बोर्ड समेत अन्य सभी प्रकार की अवरोध को हटाने का कार्य किया जाएगा.
 लगातार कालीमाटी मुख्य सडक़ में जाम की स्थिति बनी होने का मुख्य कारण अतिक्रमण कर सडक़ के किनारे दो पहिया, चार पहिया  वाहनों का भारी मात्रा में खरीद बिक्री करना भी है. अनाधिकृत रूप से प्रचार-प्रसार करने हेतु बोर्ड को दुकानदार के द्वारा लगा दिया गया है. कई दुकानदार अपनी दुकान के सामने सामान रखकर बिक्री करते हैं. इससे भी सडक़ पर अतिक्रमण होता है. ठेले-खोमचों से भी सडक़ पर अतिक्रमण किया जाता है.

बताया जाता है कि कई बार उडऩदस्ता दल के द्वारा माइक से उद्घोषणा कर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए स्वयं से मुख्य सडक़ के किनारे भाग को खाली करने की कहा गया परंतु खुद से अतिक्रमण हटाने की बात तो दूर रही, अतिक्रमण करनेवालों की संख्या ही बढ़ती चली गयी. बताया जाता है कि  जिला प्रशासन के द्वारा दंडाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा तथा जुर्माना भी लगाया जाएगा. इसे लेकर शुक्रवार शाम जेएनएसी की ओर से उद्घोषणा कराई गई

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading