September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सोनारी के अजय साव हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने सरेंडर किया, स्वयं को निर्दोष बताया

सोनारी के अजय साव हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने सरेंडर किया, स्वयं को निर्दोष बताया
अजय साव हत्याकांड का मुख्य आरोपी, रेंडर के बाद

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुए अजय साव हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनीष सिंह ने शुक्रवार दोपहर को जमशेदपुर न्यायलय मे सरेंडर कर दिया। वैसे, उसने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसने बी. राय नामक एक व्यक्ति पर उस हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया है।

इस हत्याकांड मे संलिप्त नौ अपराधियों को छह हथियार के साथ पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें न्यायिक हिरासत मे भेज दिया था।

लेकिन इस मामले का मुख्य आरोपी मनीष सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

शुक्रवार को उसने जमशेदपुर न्यायालय में सरेंडर कर दिया।

उसके द्वारा जारी किये गये वीडियो में उसने कहा है कि घटना से उसका कोई लेना देना नहीं था।

उसके वीडियो के अनुसार घटना से कुछ दिन पूर्व वह अपने परिवार के साथ वैष्णव देवी गया हुआ था।

उसने कहा है कि घटना मे राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक रखने वाले सोनारी निवासी एक व्यक्ति का हाथ है।

उसने आरोप लगाया है कि वह व्यक्ति जुआ, सट्टा जैसे कई अवैध धंधों को संचालित करता है, जिसका विरोध उसने (मनीष ने) किया था, जिस कारण उसने उसे (मनीष को) इस घटना में फसाया है।

मनीष ने कहा कि उसने न्यायलय और जिला प्रशासन पर भरोसा कर खुद सरेंडर कर दिया है और उसे पूरी उम्मीद है कि मामले की पूर्णतः जाँच होगी ओर सही दोषी को सजा मिलेगी।

अजय साव हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया, स्वयं को निर्दोष बताया।
  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading