September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

चतरा में युवक-युवती को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर पथराव, दो थाना प्रभारी समेत 6 जवान घायल

चतरा में युवक-युवती को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर पथराव, दो थाना प्रभारी समेत 6 जवान घायल

चतरा: झारखंड के चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सिद्पा गांव में एक महिला और युवक को कथित रूप से बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।

युवक-युवती को भीड़ के कब्जे से सुरक्षित निकालने की कोशिश के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

पथराव में टंडवा थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा और सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव समेत करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई पुलिसकर्मियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान थाना प्रभारियों के सिर में टांके लगाए गए।

सिर में गंभीर चोट, चार टांके लगे

पुलिसकर्मियों पर हुए पथराव में टंडवा थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा को सिर में गहरी चोट लगी। चिकित्सकों ने उनके सिर में चार टांके लगाए। शरीर के अन्य हिस्सों में भी उन्हें चोटें आई हैं।

वहीं, सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव को गर्दन और हाथ में चोट लगी है। उनका इलाज एनटीपीसी अस्पताल में कराया जा रहा है। अन्य घायल पुलिसकर्मियों को भी अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया।

गांव में तनाव, पुलिस बल की तैनाती

घटना के बाद सिद्पा गांव और आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस की प्राथमिकता युवक और महिला को सुरक्षित बाहर निकालना है। घटना के बाद गांव में किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

एक महीने पहले भी हुई थी ऐसी घटना

बताया जा रहा है कि सिद्पा गांव का इलाका पहले भी इस तरह की घटना को लेकर संवेदनशील रहा है। करीब एक महीने पहले नजदीकी बडगांव में भीड़ द्वारा एक आरोपी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई थी।

सिद्पा गांव बडगांव से कुछ ही दूरी पर स्थित है। मौजूदा मामले में भी युवक और महिला तथा ग्रामीणों के बीच विवाद को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading