September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
खेल

नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए: एस. बद्रीनाथ

नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए: एस. बद्रीनाथ

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। पूर्व बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किए जाने पर सवाल उठाया है।

बद्रीनाथ ने वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हेड कोच गौतम गंभीर की भूमिका को अहम माना है। पूर्व बल्लेबाज ने सुंदर को लगातार मिल रहे समर्थन और नितीश कुमार रेड्डी की ऑलराउंड क्षमता पर भी सवाल उठाया।

अपने यूट्यूब चैनल पर बद्रीनाथ ने कहा, “पहली नजर में, कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं। वाशिंगटन सुंदर को भारतीय क्रिकेट में जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। उन्हें इसका सच में इस्तेमाल करने की जरूरत है।”

नितीश रेड्डी पर बद्रीनाथ ने कहा, “मैं उन्हें शीर्ष स्तर का ऑलराउंडर नहीं मानता। इसकी वजह उनकी गेंदबाजी है। मुझे लगता है कि वह एक बल्लेबाज हैं और गेंद से उतने बेहतर नहीं हैं।”

टी20 टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी को बद्रीनाथ ने सकारात्मक माना। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स को देखते हुए टीम में उनकी वापसी अहम है। यह भी हो सकता है कि बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने की इच्छा बीसीसीआई की चयन समिति और गंभीर के सामने जाहिर की हो। इसकी वजह उनका लंबे समय टी20 फॉर्मेट नहीं खेलना हो सकता है।

बुमराह ने आखिरी बार जुलाई में इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेला था। बाएं घुटने की चोट के कारण सीरीज के आखिरी वनडे से बाहर रहने के साथ ही वह श्रीलंका दौरे से भी बाहर रहे थे।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में 4 ऐसे खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो पूरी तरह फिट नहीं हैं। ये चार खिलाड़ी-जसप्रीत बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा हैं। इन सभी खिलाड़ियों का अफगान सीरीज में खेलना बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है।

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के तीनों मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली में खेले जाएंगे।

–आईएएनएस

पीएके

  • IANS is a prominent private Indian news agency. It provides news services to media organizations.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading