August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

खतरे के निशान के ऊपर खरकई, स्वर्णरेखा का भी बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट मोड पर

खतरे के निशान के ऊपर खरकई, स्वर्णरेखा का भी बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट मोड पर

जमशेदपुर : ओडिशा और पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार बारिश ने जमशेदपुर की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। महज 16 घंटे के भीतर खरकई नदी का जलस्तर लगभग एक मीटर चढ़ गया है. शनिवार रात 9 बजे खरकई नदी आदित्यपुर पुल के पास खतरे के निशान (129.00 मीटर) से ऊपर 130.32 मीटर पर बह रही है.

नदी का रुख अभी भी ‘राइजिंग’ (बढ़ता हुआ) है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. वहीं, मानगो पुल के पास स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी 120.24 मीटर पर पहुंच गया है.

उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

नदी में उफान और बाढ़ की आशंका को देखते हुए जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

जमशेदपुर सीओ मनोज कुमार और जुगसलाई नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार को तटीय बस्तियों में लगातार गश्त करने, स्थिति की निगरानी करने और स्थानीय निवासियों को सतर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डैमों से छोड़ा गया 104 क्यूमेक पानी

अधिकारियों के अनुसार ओडिशा के मयूरभंज जिले में भारी बारिश के बाद ब्यांगबिल और खरकई डैम के दो-दो स्पिलवे गेट (करीब 0.30 मीटर तक) खोले गए हैं।

खरकई डैम से 57.642 क्यूमेक और ब्यांगबिल डैम से 46.562 क्यूमेक यानी कुल 104.204 क्यूमेक पानी नदी में छोड़ा गया। लगभग 70-80 किमी की दूरी तय कर यह पानी शनिवार सुबह जमशेदपुर पहुंचा, जिसके बाद नदियों का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया।

नदी किनारे न जाने की अपील

जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों में मुनादी कराकर आम जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा के लिहाज से नदी तटों के पास जाने से बचें। बच्चों और मवेशियों को पानी से दूर रखें।

जलस्तर में अचानक कोई बड़ा बदलाव दिखने पर तुरंत स्थानीय नियंत्रण कक्ष या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में स्थानांतरित किया जा सके।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading