August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

स्पॉटलाइट सीजन-2026 में रीतू कुमारी साहू बनीं सेकंड रनर अप, ‘मिस ग्लैमरस 2026’ का खिताब भी जीता

स्पॉटलाइट सीजन-2026 में रीतू कुमारी साहू बनीं सेकंड रनर अप, ‘मिस ग्लैमरस 2026’ का खिताब भी जीता

गम्हरिया : केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया की 12वीं कक्षा की छात्रा और कांड्रा निवासी रीतू कुमारी साहू ने जमशेदपुर में आयोजित स्पॉटलाइट सीजन-2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सेकंड रनर अप का खिताब हासिल किया।

प्रतियोगिता में रीतू को ‘मिस ग्लैमरस 2026’ के खिताब और सैश से भी सम्मानित किया गया।

जमशेदपुर के एल्कोर होटल में आयोजित इस प्रतियोगिता में रीतू को ‘मिस ग्लैमरस 2026’ के खिताब और सैश से भी नवाजा गया।

प्रतियोगिता के दौरान रीतू ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से निर्णायकों को प्रभावित किया।

उन्होंने प्रतियोगिता के टैलेंट, फिटनेस, इंट्रोडक्शन, प्रश्न-उत्तर, वेस्टर्न और ट्रेडिशनल सहित कुल छह राउंड में प्रभावी प्रदर्शन किया। विभिन्न चरणों में शानदार प्रदर्शन के बाद रीतू ने कठिन मुकाबले में सेकंड रनर अप का स्थान हासिल किया।

आयोजकों की ओर से रीतू को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, मोमेंटो और आकर्षक क्राउन देकर सम्मानित किया गया। ‘मिस ग्लैमरस 2026’ का खिताब मिलना भी उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है।

परिवार ने बढ़ाया हौसला

रीतू कुमारी साहू के पिता मनोज कुमार साहू व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता रानी देवी गृहिणी हैं। प्रतियोगिता के दौरान रीतू के माता-पिता और भाई ने लगातार उनका उत्साह बढ़ाया। परिवार का कहना है कि रीतू की मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने में मदद की।

रीतू की सफलता की खबर मिलते ही परिवार के साथ-साथ केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया और कांड्रा क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों और विद्यालय प्रबंधन ने रीतू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading