August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

पीयूष गोयल ने चिप और स्टील मैन्युफैक्चरिंग में भारत-जापान की साझेदारी बढ़ाने के लिए निवेशकों से की बातचीत

पीयूष गोयल ने चिप और स्टील मैन्युफैक्चरिंग में भारत-जापान की साझेदारी बढ़ाने के लिए निवेशकों से की बातचीत

ओसाका/नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को सेमीकंडक्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट और स्टील मैन्युफैक्चरिंग में भारत-जापान की साझेदारी बढ़ाने के लिए निवशकों से चर्चा की।

ओसाका में आरओएचएम के प्रेसिडेंट और सीईओ कात्सुमी अजुमा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में गोयल ने कहा, “भारत का बढ़ता इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम ज्यादा सहयोग और निवेश के लिए बड़े अवसर देता है”।

इससे पहले, जापान यात्रा के दौरान उन्होंने नागोया में सेंट्रल जापान इकोनॉमिक फेडरेशन (चुकेइरेन) के चेयरमैन सातोरा कात्सुनो से मुलाकात की थी।

गोयल ने चुकेइरेन के सदस्यों को भारत में मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, एआई और प्रिसिजन इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने, भारत-चुबू के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत करने और ग्लोबल एक्सपोर्ट के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने के मकसद से सेक्टर-विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया।

गोयल ने जापान के नागोया में आइची प्रिफेक्चर के गवर्नर हिदेआकी ओमुरा से मुलाकात की और व्यापार, निवेश और उद्योग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इस दौरान आइची के इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम और भारतीय व्यवसायों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया गया।

आइची स्टील कॉर्पोरेशन के प्रेसिडेंट नाओहिदे गोटो के साथ बैठक में, उन्होंने भारत और जापान के बीच स्टील मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “भारत का मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम लगातार सहयोग के लिए काफी संभावनाएं प्रदान करता है।”

नागोया में ‘इंडिया-जापान नेक्स्ट जेनरेशन इकोनॉमिक पार्टनरशिप: फ्रॉम चुबू टू इंडिया’ कार्यक्रम में बोलते हुए, और सेंट्रल जापान इकोनॉमिक फेडरेशन तथा नागोया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में, गोयल ने सेंट्रल जापान के व्यवसायों के लिए मैन्युफैक्चरिंग, निवेश और औद्योगिक सहयोग के क्षेत्रों में भारत के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करने की अपार संभावनाओं के बारे में बताया।

उन्होंने व्यवसायों, उद्योग जगत के नेताओं और निवेशकों को भारत द्वारा पेश किए जाने वाले बड़े अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित भी किया।

–आईएएनएस

एबीएस

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading