August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

शिक्षक दिवस पर राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह, गैर-सरकारी शिक्षकों और समाजसेवियों को मिलेगा सम्मान

शिक्षक दिवस पर राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह, गैर-सरकारी शिक्षकों और समाजसेवियों को मिलेगा सम्मान

गम्हरिया। भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ (इप्टा) की बैठक कोल्हान संगठन मंत्री अशोक कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया में आयोजित बैठक में आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रस्तावित राष्ट्र स्तरीय ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गैर-सरकारी शिक्षकों के साथ-साथ समाज सेवा में सक्रिय और प्रेरणादायी कार्य करने वाले प्रबुद्ध नागरिकों को समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। संगठन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों और शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

इस अवसर पर सीआईएसएफ जवान अभिषेक कुमार दास को दिल्ली प्रदेश संयोजक और रामू सोरेन को झारखंड प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया। दोनों को संगठन की ओर से सम्मानित भी किया गया।

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानंद मोदी, उपाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, सचिव अखिलेश कुमार, रामराज सोरेन, वीरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर मोदी, अभिषेक कुमार दास, नागेंद्र कुमार, अर्जुन टुडू, सिंधु हांसदा और बुदे मुर्मू समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading