हिमांशु सिंह हत्याकांड: एक नाबालिग समेत 4 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तार
जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना नेता *हिमांशु सिंह* की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने *एक नाबालिग समेत चार और आरोपियों* को गिरफ्तार किया है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए *चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली और चाकू* बरामद किए गए हैं।
एसएसपी के अनुसार, इस मामले में अब तक *कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी* हो चुकी है, जबकि *2 लाख रुपये का इनामी मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल* अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
वहीं, डबल डाउन बार के मालिक एवं भाजपा नेता *नीरज सिंह* को राजस्थान के *खाटू श्याम धाम* क्षेत्र से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया जा रहा है।
27 जून को हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे शहर में भारी आक्रोश देखने को मिला था। इस मामले से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहें *Town Post News* के साथ।
👍 Like | Share | Subscribe | Press the Bell Icon
#HimanshuSingh #Jamshedpur #Bistupur #DoubleDownBar #JharkhandNews #CrimeNews #BreakingNews #KarniSena #JharkhandPolice #TownPostNews #LatestNews #IndiaNews #MurderCase #PoliceUpdate #JamshedpurNews
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7