जमशेदपुर NH-33 पर बड़ा सड़क हादसा | तेज रफ्तार वैन ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर | 5 घायल
जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में बिग बाजार के पास NH-33 पर तेज रफ्तार वैन की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया।
वैन ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, जिससे ऑटो पलट गया। इसके बाद अनियंत्रित वैन ने सामने से आ रही बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में एक बच्चा, दो महिलाएं और बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने वैन को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
#crimenews #accidentnews #jharkhandnews #latestnews #hindinews #breakingnews
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7