बोकारो रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी का बड़ा खुलासा |हटिया-पटना एक्सप्रेस से 11 नाबालिग बच्चे रेस्क्यू
बोकारो रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और चाइल्डलाइन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। हटिया-पटना एक्सप्रेस (18623) से 11 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चों को बिहार के पटना स्थित होटलों में बाल मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था।
हालांकि, कार्रवाई के दौरान बाल तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति (CWC) बोकारो के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद उन्हें चास स्थित बाल गृह भेज दिया गया है। फिलहाल बच्चों की काउंसलिंग और पूछताछ जारी है ताकि पूरे गिरोह का नेटवर्क सामने आ सके।
इस सफल अभियान में RPF और चाइल्डलाइन की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस वीडियो में जानिए:
बोकारो रेलवे स्टेशन पर कैसे हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
हटिया-पटना एक्सप्रेस से 11 बच्चों को कैसे बचाया गया
मानव तस्करी गिरोह का पूरा मामला
मुख्य आरोपी कैसे हुआ फरार
RPF और चाइल्डलाइन की बड़ी कार्रवाई
Town Post पर देखिए झारखंड और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले।
#बोकारो #मानवतस्करी#hindinews #crimenews #latestnews #breakingnews
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7