पटना में कचरे के ढेर पर मिला नवजात बच्ची का शव | बाढ़ में दिल दहला देने वाली घटना | Bihar News
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित नौआ टोली मोहल्ला में कचरे के ढेर के पास एक नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने सुबह कचरा उठाने के दौरान बच्ची को देखा, जिसके सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय पार्षद पति मन्ना कुमार ने घटना को जघन्य अपराध बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
#breakingnews #shortvideo #crimenews #jamshedpur #jamshedpur
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7