जमशेदपुर में गोलमुरी से एक अप्रैल को निकलेगी हिंदू नववर्ष शोभा यात्रा, तैयारी में जुटे सनातनी संगठन


जमशेदपुर : लौहनगरी की खास पहचान बन चुकी हिंदू नववर्ष शोभा यात्रा को इस साल निकालने की तैयारी सनातनी संगठनों ने कर ली है. कोरोना काल में दो साल तक सरकार की ओर से जारी पाबंदियों की वजह से यह शोभा यात्रा नहीं निकाली गई थी.
इस साल हिंदू नववर्ष से ठीक एक दिन पहले एक अप्रैल शुक्रवार को को इस शोभा यात्रा को गोलमुरी से निकालने की तैयारी की गई है. विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन में हिंदू उत्सव समिति इसका आयोजन करेगी.
शोभा यात्रा गोलमुरी से शुक्रवार को अपराह्न 02 बजे आरंभ होगी जो सुभाष मैदान साकची में जाकर भारत माता की आरती के उपरांत संपन्न होगी.
यह निर्णय विश्व हिन्दू परिषद् की पहल पर हुई बैठक में जमशेदपुर के सभी हिंदूवादी संगठनों ने लिया है. इस बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री दीपक वर्मा,धर्म प्रसार विभाग प्रमुख शंकर राव, महानगर उपाध्यक्ष गोपी राव,बजरंग दल संयोजक भोला लोहार,हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह , मंगल सिंह अखाड़ा के संचालक मुन्ना सिंह एवं शंकर रेड्डी, सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल, हिन्दू जन जागरण मंच के अध्यक्ष अमित शर्मा, रंगरेटा समाज के मंजीत सिंह, गायत्री परिवार, दुर्गा पूजा समिति, अखाड़ा समिति व अन्य संगठनों व संस्थाओं के लोग उपस्थित थे.
हिंदूवादी संगठन मान कर चल रहे हैं कि राज्य सरकार इस साल इस शोभा यात्रा को निकालने की अनुमति प्रदान कर देगी क्योंकि कोरोना का कहर थम गया है और केंद्र सरकार 31 मार्च से कोविड -19 से जुड़ी तमाम पाबंदियों को हटा देने की घोषणा कर चुकी है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अमेरिका को जवाबदेह ठहराने में फेल रही सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

हिमाचल: स्वच्छता अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा, चौड़ा मैदान में अंबेडकर प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने शनिवार सुबह अपने शिमला दौरे के दौरान चौड़ा...

24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से मिला युवक का शव, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान

चांडिल: चौका थाना क्षेत्र स्थित जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबे सोनारी निवासी युवक का शव करीब 24 घंटे बाद मंगलवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत