सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला सुलेखा महतो की मौत हो गई। यह हादसा सरायकेला जिला समाहरणालय (DC Office) के समीप टीवीएस शोरूम के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, सुलेखा महतो अपने देवर के साथ किसी कार्य से DC Office आई थीं और वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान हुए हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग की जर्जर सड़क, बड़े गड्ढों और ओवरलोड वाहनों को लगातार हो रहे हादसों का कारण बताया। स्थानीय नागरिकों ने सड़क की तत्काल मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
#सरायकेला
#RoadAccident
#JharkhandNews
#BreakingNews
#सड़कहादसा
#SaraiKelaNews
#roadsafety
#Jharkhand
#AccidentNews
#LatestNews
#TownPost
#MindBothering
#ScootyAccident
#JusticeForVictims
#TrendingNews
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7
