जमशेदपुर के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि पर “बलिदान दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनी में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।
रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है और विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
#hindinews #jharkhandnews #latestnews #jamshedpur
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7
