September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला के गोपीडीह में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन गंभीर

सरायकेला के गोपीडीह में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन गंभीर

सरायकेला: कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम औैर सरायकेला खरसावां में सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरायकेला थाना क्षेत्र के गोपीडीह में बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार एक ट्रक ने सड़क पर जा रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक महिला ट्रक की चपेट में आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक महिला को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, पुलिस जब शव को कब्जे में लेने पहुंची तो आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध जताया और सड़क जाम कर दिया। 7 घंटे बाद पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद गुरुवार की सुवह जाम हटा ।
मिली जानकारी के अनुसार, राजनगर थानांतर्गत रुगडीसाई निवासी सोमल महतो टाटा स्टील (टिस्को) में कार्यरत हैं। वे वर्तमान में आदित्यपुर में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी शादी पिछले साल ही सरायकेला थाना क्षेत्र के बांधडीह पंचायत अंतर्गत बांधडीह गांव निवासी सहदेव महतो की पुत्री सुधारानी महतो (22 वर्ष) के साथ हुई थी।
बुधवार को सोमल महतो अपनी पत्नी सुधारानी के साथ आदित्यपुर से सरायकेला थाना क्षेत्र के बिजय गांव एक श्राद्धकर्म में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, दोनों पति-पत्नी मोटरसाइकिल से रात करीब 10 बजे वापस आदित्यपुर के लिए निकले थे। इसी बीच रात करीब 10.15 बजे गोपीडीह के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में सोमल महतो गम्भीर रुप से घायल हो गए, लेकिन उनकी पत्नी सुधारानी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है।

15 दिनों में कोल्हान में प्रमुख सड़क हादसे :

सरायकेला-खरसावां: चाडरी पहाड़ी के समीप एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई थी, जब एक अज्ञात बड़े वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी।

चाईबासा : चक्रधरपुर-सोनुआ रोड पर एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी।

नोवामुंडी (चाईबासा): यहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक मजदूर और एक अस्पतालकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए टीएमएच, जमशेदपुर रेफर किया गया था।

कोल्हान यूनिवर्सिटी (चाईबासा): बाईपास मुख्य सड़क पर दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।अन्य दुखद घटना: चाईबासा के टुंगरी इलाके में खड़ी लावारिस कार में खेलने के दौरान दम घुटने से 5 साल की एक बच्ची की मौत हो गई थी।

जमशेदपुर : पिछले दो दिनों में आधा दर्जन हादसे। भुइयांडीह बस स्टैंड के पास एक अज्ञात राहगीर की बस की चपेट में आने से मौत हो गई।

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में टाटा मोटर्स के ठेका कर्मी की ट्रेलर की टक्कर से मौत हो गई।

जमशेदपुर : आरडी टाटा गोलचक्कर पर स्कटी सवार महिला घायल हो गई।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading