September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

उलीडीह फायरिंग कांड का खुलासा, पैसों के विवाद में युवक को मारी गोली, तीन गिरफ्तार

उलीडीह फायरिंग कांड का खुलासा, पैसों के विवाद में युवक को मारी गोली, तीन गिरफ्तार

jamshedpur news : महज 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम जिले के उलीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-4 स्थित खड़िया बस्ती में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गोली लगने से गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय देवदास गोप उर्फ देव का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, 16 जून की रात करीब 11 बजे एमजीएम थाना को सूचना मिली थी कि गोली लगने से घायल एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल स्पष्ट नहीं होने के कारण एमजीएम थाना और उलीडीह ओपी पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि फायरिंग की घटना उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-4 स्थित खड़िया बस्ती में हुई थी।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण (प्रभार में नगर) पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा पटमदा डीएसपी के पर्यवेक्षण में एमजीएम थाना और उलीडीह ओपी की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने वाले युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में नीरज प्रधान और देवाशीष प्रधान ने बताया कि घटना के समय वे लोग नीरज प्रधान के घर पर बैठकर नशा कर रहे थे। इसी दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नीरज प्रधान ने अपने पास मौजूद पिस्टल से देवदास गोप को गोली मार दी।

घटना के बाद नीरज प्रधान और देवाशीष प्रधान घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद वे वहां से निकलने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल की पुष्टि की और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. नीरज प्रधान (23 वर्ष), निवासी शंकोसाई रोड नंबर-5, अलमीरा फैक्ट्री के समीप, उलीडीह ओपी, जमशेदपुर।
  2. देवाशीष प्रधान (21 वर्ष), निवासी बेटकलसाई, जगन्नाथ मंदिर के समीप, केंदमुंडी, थाना राजनगर, सरायकेला-खरसावां।
  3. शिवा गौड़ा, निवासी शंकोसाई रोड नंबर-5, अलमीरा फैक्ट्री के समीप, जमशेदपुर।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही बरामद हथियार के स्रोत और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading