गम्हरिया और आदित्यपुर थाना को मिले नए प्रभारी, संजय प्रसाद व अंजनी कुमार सिंह ने संभाला पदभार

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोमवार को संजय प्रसाद ने गम्हरिया थाना प्रभारी तथा पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह ने आदित्यपुर थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। दोनों अधिकारियों ने लंबित मामलों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को अपनी प्राथमिकता बताया।

पदभार ग्रहण करने के बाद थाना के पुलिसकर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। अपने पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन और क्षेत्र में अपराधमुक्त वातावरण बनाकर रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

विदित है कि जिले के पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की और गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक को स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें जिला मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया है। जिले के तेज तर्रार पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार को आदित्यपुर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। उन्होंने भी सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

बिरसानगर पीएम आवास लाभुकों ने सरयू राय को किया सम्मानित, 19 जून को फ्लैट की चाबी मिलने पर जताया आभार

जमशेदपुर : बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन कर उनके संघर्ष और सहयोग...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

स्थिरता, निरंतरता और निर्णायक नेतृत्व हमारे प्रधानमंत्री मोदी की पहचान: गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में देश भर के एनडीए नेताओं के साथ महत्वपूर्ण...

झारखंड: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की विपक्ष से अपील, रिम्स-2 को लेकर सहयोगात्मक रवैया बनाकर रखें

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रिम्स-2 परियोजना को लेकर विपक्ष से अपील की कि वह अपना रवैया सहयोगात्मक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत