September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के जुगसलाई दो हथियार तस्कर गिरफ्तार पिस्टल बरामद

जमशेदपुर के जुगसलाई दो हथियार तस्कर गिरफ्तार पिस्टल बरामद

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तस्करों की निशानदेही पर एक लोडेड देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि मामला हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है और इसके तार अन्य आपराधिक गतिविधियों से भी जुड़े होने की आशंका है। सिटी एसपी ललित मीणा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि तीन जून को वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय को जुगसलाई क्षेत्र में अवैध हथियारों की डिलीवरी की गुप्त सूचना मिली।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी स्थित रेलवे पुल के नीचे छापेमारी कर दो संदिग्धों को धर दबोचा। गिरफ्तार युवकों की पहचान जाहिद हुसैन उर्फ विक्की (25) और मो रेहान हुसैन (19) के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े होने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर रेलवे पुल के नीचे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक लोडेड देसी पिस्टल और 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही दोनों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी जाहिद हुसैन उर्फ विक्की ने खुलासा किया कि अवैध हथियारों की बाजार में 40 हजार से 60 हजार रुपये तक में बिक्री होती है। उसने बताया कि वह हथियार सप्लायरों और खरीददारों के बीच संपर्क स्थापित करने का काम करता था और हथियारों की डिलीवरी कराने में भूमिका निभाता था। पुलिस को आशंका है कि आरोपित लंबे समय से इस अवैध नेटवर्क का हिस्सा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जाहिद हुसैन उर्फ विक्की का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 और 2025 में भी वह हथियार संबंधी मामलों में पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। इस संबंध में जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब हथियार सप्लाई करने वाले मूल तस्करों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading