September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गोइलकेरा के ताइक्वांडो प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा का निधन, विधायक जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि

गोइलकेरा के ताइक्वांडो प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा का निधन, विधायक जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि

गोइलकेरा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत बिरसा टोली निवासी एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा (44) का रविवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। ब्रेन हैमरेज होने के बाद उन्हें दो दिन पूर्व बेहतर उपचार के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय विधायक जगत माझी गोइलकेरा स्थित उनके आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विधायक जगत माझी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बासुदेव लकड़ा क्षेत्र के एक प्रतिभावान और ऊर्जावान युवा थे। उनका असामयिक निधन न केवल क्षेत्र बल्कि खेल जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

बासुदेव लकड़ा खेल गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और युवा खिलाड़ियों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे थे। वे बिरसा स्पोर्टिंग क्लब के सचिव के रूप में भी विभिन्न खेल एवं सामाजिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।

श्रद्धांजलि देने वालों में गोइलकेरा प्रखंड प्रमुख निरूमनी कोड़ाह, जिला परिषद सदस्य ज्योति मेराल, झामुमो नेत्री नवमी उरांव, मुखिया दिनेश चंद्र बोयपाई, पंचायत समिति सदस्य बानी सिन्हा, चक्रधरपुर के ताइक्वांडो कोच अनुराग शर्मा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, किशोर खलखो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे। सभी ने दिवंगत बासुदेव लकड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading