July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

उलीडीह खड़िया बस्ती में जमीन विवाद में मारपीट, छह घायल, एक गंभीर

उलीडीह खड़िया बस्ती में जमीन विवाद में मारपीट, छह घायल, एक गंभीर

जमशेदपुर: मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित खड़िया बस्ती में बुधवार को जमीन विवाद में दो पक्षो के बीच भिड़ंत में जमकर मारपीट हुयी. इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और ईंट चले. साथ ही एक-दो लोगों पर हँसुए से भी वार किया गया. घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए.

घायलों में चार लोगों को गंभीर चोटें लगी है. इनमें शामिल हैं निर्मल गौड़, गिड्डू गौड़, टूना गौड़ा और बबलू प्रधान, जबकि पिंटू गौड़ और अभिषेक गौड़ को हल्की चोट आई है.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. साथ ही घायलों को पुलिस जीप से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया.

निर्मल गौड़ की हालत ज्यादा गंभीर पाए जाने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे टीएमएच रेफर किया है.

घटना को लेकर पिंटू गौड़ ने बताया कि खड़िया बस्ती में उनकी जमीन है. उस जमीन पर किंकर गौड़ कब्जा करना चाहता है. पिंटू के अनुसार जमीन विवाद से जुड़ा यह मामला कोर्ट में भी गया था, जिसमें उनलोगों को डिग्री भी मिली है.

उसने बताया कि इस बीच बुधवार को किंकर गौड़ ने जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया. इसका उसके पिता निर्मल गौड़ ने विरोध किया.

पिंटू के अनुसार उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आ गये और मारपीट शुरु कर दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading