September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जेएनएसी ने प्लास्टिक और गुटखा के विरुद्ध अभियान छेड़ा

जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ गुटका मुक्त बनाने की दिशा में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति यानी अक्षेस कमर कस चुकी है.

मंगलवार देर शाम जेएनएसी द्वारा विशेष अभियान चलाया गया. यह अभियान शहर के कई प्रमुख बाजारों, चौक- चौराहों और फुटपाथ पर लगने वाले ठेले खोमचे वालों की दुकानों पर चलाया गया.

इस दौरान जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की सिटी मैनेजर शीला कश्यप ने बताया, कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों के आगे दो डस्टबिन लगाने हैं, ताकि गीला और सूखा कचरे का निष्पादन किया जा सके.

इसके अलावा 75 माइक्रोन से कम क्षमता वाले प्लास्टिक का प्रयोग करना है, अगर ऐसा नहीं करते पाये गये तो वैसे दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

साथ ही गुटखा और पान मसाला खरीदते और बेचते पाए जाने वाले दुकानदारों और उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की बात उन्होंने कही.

उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading