September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

जमशेदपुर में कोरोना नियमों की अवहेलना करनेवालों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश

लापरवाही बरतते पकड़े गये तो कोई रियायत नहीं: उपायुक्त

जमशेदपुर – जमशेदपुर के उपायुक्त ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करनेवाले लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

जमशेदपुर में कोरोना के तीसरे लहर का प्रकोप तेजी से फैल रहा है. जमशेदपुर जिला प्रशासन लगातार जिलावासियों को कोरोना से अधिकतम सुरक्षा देने हेतु प्रयासरत है. इसके बावजूद आम जनता से प्रशासन को कोरोना नियंत्रण में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है.

बुधवार को जमशेदपुर के उपायुक्त और एसएसपी शहर के चेकनाकों का निरीक्षण करने निकले. इस क्रम में दोनों अधिकारियों ने आने जानेवाले लोगों का सख्ती से जांच करने का निर्देश दिया.

जमशेदपुर उपायुक्त सूरज कुमार ने बताया, कि शहर ने कोरोनावायरस के पहले और दूसरे लहर की त्रासदी को देखा है. तीसरे लहर की संभावना प्रबल हो रही है. अभी भी अगर जिले के लोग लापरवाही बरतेंगे तो हालात फिर बेकाबू हो सकते हैं.

उन्होंने जिलावासियों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. साथ ही सख्त हिदायत दी है कि अगर लापरवाही बरतते कोई पकड़ा जाता है, तो उसके साथ किसी तरह की कोई रियायत नहीं बरती जाएगी. उपायुक्त ने जिले में जांच और सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

कोरोना नियमों का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी.
  • Town Post is an independent and reliable news portal, committed to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading