August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

SARAIKELA KHARSAWAN : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा

SARAIKELA KHARSAWAN : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा

सुरेन्द्र मिश्रा बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष

गम्हरिया : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक गम्हरिया स्थित दुर्गापूजा मैदान के सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाकेतन पटनायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष चंदन झा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान अतिथियों ने संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। संगठन ने सुरेन्द्र कुमार मिश्रा को जिला अध्यक्ष, गौरव कुमार को जिला उपाध्यक्ष तथा सौरभ कुमार को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी।

नवमनोनीत पदाधिकारियों का संगठन के सदस्यों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अमरेंद्र कुमार, पिंटू सिंह, सनी चौधरी, शिव कुमार द्विवेदी, अमित कुमार, विवेक कुमार, आशुतोष कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading