September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

ROAD ACCIDENT IN POTKA पोटका में तुड़ी दास धर्मकांटा के पास कार-ट्रक की टक्कर में 5 घायल, 3 की हालत गंभीर

ROAD ACCIDENT IN POTKA पोटका में तुड़ी दास धर्मकांटा के पास कार-ट्रक की टक्कर में 5 घायल, 3 की हालत गंभीर

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर तुड़ी दास धर्मकांटा के पास एक मारुति कार और मालवाहक ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पोटका पुलिस की मदद से तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, मारुति 800 कार में सवार तीन युवक—विक्की भूमिज, सन्नी गागराई और कार्तिक सामाद—परसुडीह थाना क्षेत्र के तुपुडांग से जमशेदपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे 609 मालवाहक ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading