परसुडीह में डकैती की साजिश नाकाम: तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया। बुधवार तड़के पुलिस टीम ने गदड़ा स्थित भूमिज टोला के प्राथमिक विद्यालय परिसर में छापेमारी कर डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन सिंह उर्फ पाका, रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली और आजाद पाल उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी स्कूल परिसर में इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को पकड़ लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, 7.65 एमएम के तीन जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस मामले में परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के बयान पर कुल नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों में शिव नारायण रजक, कौशल श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, करण सिंह, अनूप बंगाली और राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि उनके गिरोह और आपराधिक नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। साथ ही, इस साजिश के पीछे की पूरी योजना की भी जांच जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

डॉ. प्रिया सेल्वराज ने 50 की उम्र में फतह किया माउंट एवरेस्ट, बोलीं- एवरेस्ट ने ली हर स्तर पर परीक्षा

चेन्नई, 9 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु की पर्वतारोही डॉ. प्रिया सेल्वराज ने 50 वर्ष की उम्र पार करने के बाद वह कर दिखाया, जिसे करने...

सुरुचि संघ क्लब पहुंची पुलिस, छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार स्वरूप बिस्वास की मौजूदगी में तलाशी अभियान तेज

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के सुरुचि संघ क्लब में तलाशी अभियान चलाया, जो पूर्व राज्य मंत्री...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: सीतामढ़ी में आंधी के दौरान कच्चे मकान पर गिरा पीपल का पेड़, एक परिवार के पांच लोगों की मौत

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोमवार देर रात तेज आंधी के दौरान बड़ा पीपल का पेड़ उखड़कर एक घर पर...

डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में मारपीट, तीन हिरासत में

जमशेदपुर के डॉल्फिन क्लब में आयोजित पूल पार्टी के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। घटना में तीन लोग घायल हुए और पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत