September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति ने होली मिलन के माध्यम से दिया भाईचारा व सौहार्द का संदेश

केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति ने होली मिलन के माध्यम से दिया भाईचारा व सौहार्द का संदेश

जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी गांधी घाट पर दिखा होली का जश्न। केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति, जमशेदपुर की ओर से शहर के गांधी घाट में रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी भाईचारा व सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत फूलों की होली और पारंपरिक अबीर-गुलाल के साथ हुई। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वातावरण में होली के पारंपरिक गीतों से पूरा गांधी घाट परिसर उत्सवमय हो उठा।

कई वरिष्ठ नागरिकों ने पुराने समय की होली की यादें साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार पहले मोहल्लों में मिलजुल कर सादगी और अपनत्व के साथ त्योहार मनाया जाता था।

समिति के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, प्रेम और आपसी सम्मान को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक समाज के अनुभव और संस्कारों के वाहक हैं और इस प्रकार के कार्यक्रम उन्हें सक्रिय और सामाजिक रूप से जुड़ा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें होली के पारंपरिक लोकगीतों पर समूह गायन और नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंत में सभी के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया।

समारोह शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

उपस्थित लोगों ने कहा कि भाईचारा प्रेम और आपसी सौहार्द ही एक जीवंत समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव है। हमें ऊंच-नीचजात-पात और सांप्रदायिक मतभेदों से ऊपर उठकर एक-दूसरे के प्रति करुणा और सम्मान का भाव रखना चाहिए। समाज में शांति बनाए रखने के लिए सभी धर्मों के बीच सद्भाव मानवीय मूल्यों का पालन और कानून का सम्मान करना आवश्यक है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading