जमशेदपुर में एक करोड़ के जेवरात बरामद, एक अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के समीप 01 फरवरी की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चोरी में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हीरा, सोना, चांदी सहित अन्य महंगे जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जुगसलाई सेवा सदन अस्पताल के पास रहने वाले रितिक कुमार सिंह (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रितिक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस चोरी की जानकारी बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस को दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर ने घर में घुसकर आलमीरा तोड़कर हीरा, सोना, चांदी सहित अन्य कीमती जेवरात की चोरी कर ली थी। घटना के संबंध में 3 फरवरी को जुगसलाई थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

एसएसपी पियूष पांडेय के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में जुगसलाई थाना की पुलिस टीम ने विशेष छापेमारी दल का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया और डॉग स्क्वायड की सहायता भी ली। तकनीकी और साक्ष्य आधारित जांच के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी किए गए सभी जेवरात बरामद कर लिए हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना को सौंपे तीन स्वदेशी युद्धपोत, कहा- ‘स्वयं को तैयार कर रहा भारत’

कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन...

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत