July 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
ब्रेकिंग 29 July, 2026 19:54
जमशेदपुर

परसुडीह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बजरंग नगर में कुएं में मिला मासूम का शव

परसुडीह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बजरंग नगर में कुएं में मिला मासूम का शव

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गोविंदपुर स्थित बजरंग नगर में रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 5 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम कैवर्तो के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक बच्चे के कुएं में गिरने की खबर फैलते ही पूरे बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टाटा स्टील की सुरक्षा टीम से संपर्क किया गया।

इसके बाद टाटा स्टील सिक्योरिटी की रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब 30 फीट गहरे कुएं से बच्चे के शव को बाहर निकाला। बचाव कार्य में टाटा स्टील सिक्योरिटी के कर्मचारी एवं सह बचावकर्ता मजरुल बारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मासूम शिवम कुएं में कैसे गिरा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading