July 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला के राजनगर थाना क्षेत्र में बीती रात जेवर की दुकान से जेवरात की चोरी

सरायकेला के राजनगर थाना क्षेत्र में बीती रात जेवर की दुकान से जेवरात की चोरी

सरायकेला : जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक जेवरात की दुकान का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें संदिग्ध चोरों की गतिविधियाँ स्पष्ट रूप से दिख रही हैं।

शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश गहराता जा रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। दुकान मालिक ने भी भारी नुकसान की आशंका जताई है।

क्षेत्र में इससे पहले भी कई चोरी की घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले में पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली है। यह स्थिति स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर रही है। हाल ही में बढ़ते अपराधों को देखते हुए नए थानेदार की नियुक्ति की गई थी, लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading