सरायकेला जिले के अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड में कंपनी प्रबंधन और मजदूरों के बीच बढ़ा विवाद

जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पांडेय का आरोप- प्रबंधन के बांउसरों ने किया जानलेवा हमला

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड में श्रमिकों और प्रबंधन के बीच विवाद बढ़ गया है। प्रबंधन के रवैये के कारण मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा।

गुरुवार देर रात कंपनी गेट पर मृतक मजदूर मनीष बाजपेई के शव के साथ धरना दे रहे श्रमिक संगठनों पर अचानक कंपनी के बाउंसरों द्वारा हमला किए जाने से हालात तनावपूर्ण हो गए। धरना स्थल पर मौजूद जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री और मजदूर नेता राजीव पांडे पर कंपनी प्रबंधन की ओर से बुलाए गए बाउंसरों ने अचानक हमला कर दिया।

मारपीट में उनका सिर फट गया और शरीर के कई हिस्सों पर गहरी चोटें आईं हैं। चिकित्सकों ने उनके सिर पर 8 टांके लगाए. राजीव पांडे ने आरोप लगाया कि मुझे जान से मारने का प्रयास किया गया।

किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और अस्पताल पहुंचा। घटना के बाद आक्रोशित मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उधर तनाव बढ़ता देख मृतक मनीष बाजपेई के परिजनों को 6 लाख रुपये का चेक दिया गया।

अंतिम संस्कार के लिए 50,000 रुपये नकद अगले दिन देने पर सहमति बनी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि हमले के बाद अस्थायी रूप से धरना समाप्त कराया गया, लेकिन मजदूर प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अडिग हैं।

हमले के शिकार मजदूर नेता राजीव पांडे ने पूरे मामले की लिखित शिकायत कांड्रा थाना में दर्ज कराने की तैयारी कर ली है। मजदूर संगठन ने इसे कंपनी प्रबंधन की तानाशाही और गुंडागर्दी का परिचायक बताया है। कहा है कि अमलगम स्टील में मजदूरों की आवाज़ दबाने के लिए बाउंसरों का इस्तेमाल आम हो गया है।

यह हमला सिर्फ एक नेता पर नहीं, बल्कि पूरे मजदूर वर्ग पर है। मजदूर संगठनों का आरोप है कि अमलगम स्टील लगातार सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहा ह।. मजदूरों को उचित सुविधा, सुरक्षा और अधिकार नहीं दिया जा रहा है।

दबाव बनाने के लिए बाउंसरों का इस्तेमाल कर रहा है और अब मौत के मामले पर भी संवेदनहीन रवैया अपना रहा है। श्रमिक संगठनों ने साफ कहा है कि यदि पुलिस और जिला प्रशासन ने बाउंसरों तथा प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले दिनों में कंपनी का घेराव और उग्र विरोध किया जाएगा।

इस मामले में कंपनी प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है। प्रबंधन ने मीडिया से दूरी बना रखा है जिससे मामला पेचीदा होता जा रहा है। वहीं पुलिस भी इस प्रकरण में चुप्पी साधे बैठी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कन्हैया कुमार का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार

झारसुगुडा, 10 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के संबलपुर में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखे आरोप...

मोदी सरकार के 12 साल पर हुड्डा ने उठाए सवाल, कहा- बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी

चंडीगढ़, 10 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

चतरा, 7 जून (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो...

जमशेदपुर में शुरू हुई दो दिवसीय कला कार्यशाला शिमुल-26

जमशेदपुर के साकची हाई स्कूल में दो दिवसीय कला कार्यशाला शिमुल-26 शुरू हुई। कार्यक्रम में कलाकारों ने भाग लिया और कला संवर्धन पर चर्चा की गई।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत